रिपोर्टर: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ। राजधानी में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चन्द्र मिश्रा की टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी अनस को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
कमिश्नर लखनऊ के दिशा-निर्देशों पर लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही वजीरगंज पुलिस ने गैंग लीडर अनस, जो लूट व छिनैती की वारदातों को अंजाम देने के लिए गैंग संचालित करता था, को धर दबोचा।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसआई शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, कांस्टेबल दिलीप कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। टीम ने अनस को गिरफ्तार कर हवालात का रास्ता दिखा दिया।
पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments