योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। दिनांक 12 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने थाना रामचंद्र मिशन का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना प्रबंधन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में दर्ज अपराध रजिस्टर, अन्य अभिलेखों व लंबित प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा की और मामलों की प्रगति पर थाना प्रभारी से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मुंशी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष व मैस सहित थाना परिसर के प्रत्येक हिस्से का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दिए ये निर्देश:
इस अवसर पर थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, दक्षता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर बल दिया।
— मीडिया सेल, जनपद शाहजहांपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments