योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित अपराधी शिशुपाल उर्फ नन्दी पुत्र ओमकार को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी 23 अप्रैल की रात करीब 11:45 बजे उस समय हुई जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम शिवदासपुर जाने वाले पक्के रास्ते के मोड़ के पास से अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना तिलहर में मु0अ0सं0 187/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती भांवरे दीक्षा अरुण के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी तिलहर श्री ज्योति यादव के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम –
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई उल्लेखनीय मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments