ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
थाना सिंधौली पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 46,500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डियों समेत कई सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सिंधौली पुलिस को यह सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक सिंधौली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बढ़ेला जंगल स्थित पॉपुलर के बाग में छापा मारा।
इस दौरान मौके से तीन आरोपी —
पुलिस ने बताया कि चार अन्य आरोपी, जिनमें महेन्द्र गुप्ता उर्फ लाला निवासी ग्राम कोटावरी थाना सिंधौली शामिल है और तीन अज्ञात व्यक्ति, मौके से भाग निकले। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिंधौली में मु.अ.सं. 160/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामग्री में शामिल है:
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
सिंधौली पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में जुआरियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फरार अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments