ब्यूरो रिपोर्ट: राजन भारती संवाददाता
थाना काकोरी क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शुभम लोधी के पास से 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ है। मामले में आयुध अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
14 मई 2025 को ग्राम बेलवा मजरा कठिंगरा निवासी सतीश राजपूत ने थाना काकोरी में तहरीर दी थी, जिसमें उसने मारपीट, गाली-गलौज और आरोपी द्वारा अवैध हथियार रखने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने मु.अ.सं. 151/2025 अंतर्गत धारा 115(2)/352/131/333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शुभम लोधी, निवासी ग्राम मौदा, ग्राम बेलवा क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने दौली खेड़ा रोड से उसे गिरफ्तार किया और तलाशी में उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका सतीश से पारिवारिक विवाद चल रहा था और उसने डराने के लिए तमंचा लाया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 भी जोड़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments