स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 6 जुलाई 2025 — थाना कोतवाली पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए आवास विकास गेट पर खोखा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को मात्र 6 घंटे 25 मिनट में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी किया गया नकद व सामान भी बरामद कर लिया गया है।
घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में किया गया। वादी पिंटू पाल निवासी ग्राम मौजमपुर ने तहरीर दी थी कि रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके खोखे को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस पर थाना कोतवाली में मुकदमा मु.अ.सं. 300/25 धारा 331(4)/305(ए) BNS पंजीकृत किया गया।
दोनों को मुखबिर की सूचना पर बरेली मोड़ से बरेली जाने वाली सड़क पर स्थित बंद रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी के साथ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली पुलिस की इस तत्परता और सूझबूझ की स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सराहना की है। यह कार्रवाई न केवल चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली रही, बल्कि शहर में अपराध के खिलाफ मजबूत संदेश भी छोड़ गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments