स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 6 जुलाई 2025 — पावन सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने आज शाहजहांपुर महानगर के प्रमुख कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम टीम के साथ अधिकारियों ने बरेली मोड़, राजघाट पुलिस चौकी, केरूगंज, पुत्तुलाल चौराहा, रेती रोड से लेकर सुभाष चौराहा तक के पूरे मार्ग की सफाई व्यवस्था, पेयजल, बिजली व सड़क स्थिति का जायज़ा लिया।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है और सावन में यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि—
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल विभाग विजय कुमार नारायण, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता मनोज कुमार, प्रकाश अधीक्षक अनवार अहमद, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सामूहिक उत्तरदायित्व है, जिसमें हर विभाग को तालमेल के साथ कार्य करना होगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शाहजहांपुर शहर एक आदर्श मेजबान के रूप में सामने आए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments