स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। आगामी श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में शुक्रवार को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, तथा क्षेत्राधिकारी सदर भी मौजूद रहे। गश्त के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों का विस्तार से निरीक्षण किया गया और संवेदनशील स्थलों की समीक्षा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने आम नागरिकों से संवाद करते हुए शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील है तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर कठोर नियंत्रण रखा जाएगा।
उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि पुलिस सदैव आपकी सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर है। जनसंपर्क के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि किसी को कोई सूचना या समस्या हो, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।
इस अभियान के माध्यम से न केवल आमजन में सुरक्षा की भावना को बल मिला, बल्कि आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की दिशा में प्रशासन की गंभीरता भी स्पष्ट हुई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments