स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना काँट पुलिस को 13 जुलाई 2025 को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो थाना बागवाला (एटा) से दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित था।
ग्राम इन्देपुर की ओर से आ रहा युवक पकड़ाया
थाना काँट पुलिस टीम शांति व्यवस्था व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में ग्राम इन्देपुर क्षेत्र में मामूर थी, इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उससे मोटरसाइकिल के कागज़ात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। ई-चालान ऐप से जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल का नंबर UP 82 X 2801 तथा चैसिस नंबर MBLHA10BFFHJ32137 है, जो थाना बागवाला, जनपद एटा से दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है।
पूछताछ में अभियुक्त ने किया कबूलनामा
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने यह बाइक एक अनजान व्यक्ति से ₹5,000 में खरीदी थी और वह इसे पुलिस से बचते हुए छिपकर चलाता था। घटना के दिन वह बाइक को बाजार ले जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
बरामदगी:
पंजीकृत अभियोग:
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
थाना काँट पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। जनपद पुलिस की यह त्वरित और सटीक कार्रवाई आम जनमानस में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments