ब्यूरो रिपोर्ट: अंकुल गुप्ता
सीतापुर/सकरन: क्षेत्रीय जनता इन दिनों प्राइवेट विद्यालयों की लूटखसोट और अनियमितताओं से कराह रही है, लेकिन शिक्षा विभाग और खंड शिक्षा अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। महंगी फीस, महंगे पाठ्यक्रम और निर्धारित पोशाकों के बावजूद शिक्षा का स्तर शून्य है। न शिक्षण व्यवस्था है, न योग्य शिक्षक, फिर भी इन विद्यालयों में धड़ल्ले से दाखिले हो रहे हैं।
सकरन क्षेत्र के गजनीपुर, जवाहर नगर कोंसर, सकरन, बबौर, हन्नीहा, झउवा जैसे कई गांवों में बगैर मान्यता के संचालित हो रहे दर्जनों निजी शिक्षण संस्थान बेसिक शिक्षा विभाग को खुली चुनौती दे रहे हैं। बच्चों के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इन संस्थानों की जांच तक नहीं कर रहे।
इन शिक्षण संस्थानों के पास न तो बेसिक मान्यता है, न एसआर रजिस्टर की कोई जांच हो रही है, न ही पाठ्यक्रम और शिक्षकों की योग्यता की पड़ताल। यह सब खंड शिक्षा अधिकारी, सकरन के संरक्षण में फल-फूल रहा है।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को अच्छे भविष्य की उम्मीद में दाखिला दिलाते हैं, लेकिन यहां उन्हें शिक्षा नहीं, शोषण मिलता है। शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है और बेसिक शिक्षा विभाग मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है।
अब सवाल ये है कि जब शिक्षा का मंदिर ही लूट का अड्डा बन जाए, तब अभिभावक जाएं तो जाएं कहां?
क्या कोई अधिकारी इन 'लूट स्कूलों' के खिलाफ कार्रवाई करेगा या बच्चों का भविष्य यूं ही अंधेरे में डूबता रहेगा?
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments