स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 30 जून 2025। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, शाहजहांपुर के तत्वावधान में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया गया। यह बैठक वीसी सभागार में सायं 6 बजे शुरू हुई, जिसमें जनपद में संचालित बाल संरक्षण एवं महिला कल्याण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक की कार्यवाही जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा द्वारा प्रारंभ की गई। उन्होंने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की PPT प्रस्तुति के माध्यम से अब तक की प्रगति सभी सदस्यों के समक्ष रखी।
मुख्य बिंदु:
चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल श्रम रोकथाम:
वन स्टॉप सेंटर संबंधी निर्देश:
अन्य निर्देश:
बैठक के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक समाप्ति की घोषणा की।
उपस्थित अधिकारीगण: मुख्य विकास अधिकारी डा. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, पुलिस अधीक्षक देहात भामरे दीक्षा, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मौर्य, ACMO डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, डॉ. रितु रस्तोगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द रस्तोगी, बाल कल्याण समिति सदस्य रामऔतार त्रिपाठी, अरविन्द मिश्रा, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक दीपक कुमार दीक्षित, श्रमायुक्त नासिर खान, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी परासून राय, प्रभारी थाना AHTU महेंद्र सिंह यादव सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह बैठक जनपद में बाल संरक्षण और महिला कल्याण योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments