स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। थाना बण्डा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी दलेलापुर चौराहे से पहले के रास्ते पर की गई, जहां आरोपी मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 17 जून 2025 को वादिनी द्वारा थाना बण्डा पर तहरीर दी गई थी कि कुछ अभियुक्तगण उसकी नाबालिग पुत्री को शादी के बहाने बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। इस आधार पर मु0अ0सं0 321/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 87 बीएनएस की भी वृद्धि की गई। थाना बण्डा पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज पुत्र रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
यह सफलता बण्डा पुलिस की सक्रियता, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है, जो समाज में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments