स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पीएम श्री विद्यालय कंपोजिट विद्यालय धन्योरा, विकास क्षेत्र ददरौल, शाहजहाँपुर में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, क्रिकेट एवं हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री यशपाल सिंह ने स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा –
“प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ होता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है।”
इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बच्चों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं सौरभ सिंह, अंकित, मानवी, विशाल, अंकुर, सताक्षी सहित अन्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएँ प्रियंका, वीणा शर्मा और आफरीन सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
0 Comments