शाहजहांपुर, 16 सितंबर 2025 – शहरी टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में सिटी टास्कफोर्स की बैठक जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि टीकाकरण से वंचित परिवारों से संपर्क करें और पार्षदों के साथ मिलकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र में सभी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपस्थित रहें और सत्र को सफल बनाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है और अगली पीढ़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अन्य अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments