शाहजहाँपुर, 15 सितम्बर 2025।
आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 इस बार विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के द्वितीय संस्करण के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से चयनित युवाओं को नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत 2047 पर अपने विचार व दृष्टिकोण रखने का अवसर मिलेगा।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने जानकारी दी कि युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु “विकसित भारत चैलेंज” के अंतर्गत ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है, जो 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
युवा MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर इस लिंक से क्विज में भाग ले सकते हैं।
पहले 10,000 विजेताओं को माय भारत की ओर से कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
क्विज को लेकर जिलाधिकारी समेत विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पोस्टर लांच किए गए हैं तथा ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर निरंतर विस्तृत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, कॉलेजों के एनएसएस/एनसीसी प्रभारी, युवा कल्याण, खेल विभाग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई को निर्देशित किया कि अधिकतम युवा इस प्रतियोगिता में शामिल हों, ताकि जनपद के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments