लखनऊ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश के 12 राज्यों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) का द्वितीय चरण प्रारंभ किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। इस अभियान का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और मतदाता सूची को शुद्ध व समावेशी बनाया जा सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इससे पहले वर्ष 2003 में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण किया गया था। लगभग 22 वर्ष बाद यह प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की जा रही है। उत्तर प्रदेश में यह विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) से प्रारंभ होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के लिए प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) तथा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने यह भी निर्देशित किया है कि किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता न हों, जिसके लिए सत्यापन और पुनर्गठन की प्रक्रिया इस दौरान की जाएगी।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 15.44 करोड़ मतदाता, 1,62,486 मतदेय स्थल, 75 जिला निर्वाचन अधिकारी, 403 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 2,042 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 1,62,486 बूथ लेवल अधिकारी कार्यरत हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री रिणवा ने प्रदेश के सभी राजनैतिक दलों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments