शाहजहाँपुर।
आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं थाना सिधौली पुलिस के साथ ग्राम कोरोकुईया का दौरा किया और कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान जुम्मे की नमाज़ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने नागरिकों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखें, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएँ और सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश भी दिया गया।
इस मौके पर आमजन के साथ संवाद स्थापित किया गया और शांति बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की गई। ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments