सकरन (सीतापुर)।
भारतीय किसान यूनियन ब्लाक सकरन के तत्वावधान में गुरुवार को ब्लॉक परिसर में मासिक किसान पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुशील राज ने की। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और उसके बाद खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता को 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
किसान नेताओं ने पंचायत में सिंचाई, खाद-बीज की उपलब्धता, बकाया भुगतान, मुआवजा, बिजली की समस्या और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में तहसील अध्यक्ष बिसवां शिवराज सिंह पटेल, तहसील उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष लवकुश कुमार राज, तहसील संगठन मंत्री राम मिलन यादव, रेशू राज, मीरा देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, कमलेश बाजपेई, मुर्तजा अली अंसारी, मो. इलियास, गुड्डू समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन का रुख और तेज किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments