Hot Posts

6/recent/ticker-posts

“दीपावली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई, दूषित मिठाई नष्ट”


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्द्रशेखर मिश्र के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शाहजहाँपुर में छापामार कार्रवाई करते हुए कई नमूने संग्रहित किए और दूषित मिठाई नष्ट की।


🔹 मुख्य कार्रवाई:

  • गौटिया गाँव: छेना निर्माण इकाई से 1 नमूना संग्रहित, 1 कुण्टल खराब छेना नष्ट (मूल्य ~ ₹12,500)
  • रौजा अड्डा, कृष्णा स्वीट्स हाउस: 1 बर्फी नमूना संग्रहित, 5 कि.ग्रा. दूषित बर्फी नष्ट, 1 सुधार नोटिस जारी
  • जलालाबाद क्षेत्र: पनीर का 1 नमूना संग्रहित
  • विशाल मेगा मार्ट, शाहजहाँपुर: घी, सरसों तेल, बेसन, दाल के 4 नमूने संग्रहित
  • तिलहर, शाहजहाँपुर: खोया और मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित; ढभौरा से 20 कि.ग्रा. दूषित मिठाई नष्ट (मूल्य ~ ₹4,000)
  • अन्य क्षेत्रों: पुवायॉ से देशी घी, रामताल रोड से पनीर, अजीजगंज से दूध, निगोही रोड से पनीर व नमकीन के नमूने संग्रहित


🔹 टीम में शामिल अधिकारी:

  • मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी: बागीश मणि त्रिपाठी
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी: वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत सिंह, मनोज कुमार, मानवेन्द्र कुमार, विनय कुमार यादव

सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने का संकल्प पूर्ण किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments