लखनऊ, 20 अक्टूबर 2025
दीपों के इस पावन पर्व पर पूरा जनपद उल्लास और प्रकाश से आलोकित है। हर गली, हर घर दीपों से जगमगा उठा है। इसी अवसर पर नागरिकों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए अखिलेश यादव कहा गया कि —
"हर दीये तले मिटे अंधेरा और हर ओर ख़ुशियों का उजाला हो, इसी कामना के साथ दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।"
दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि स्मृतियों और संवेदनाओं का उत्सव भी है। संदेश में कहा गया कि —
"दिवाली यादों को भी रोशन कर जाती है… आज घर के लिए खील ख़रीदी तो बचपन याद आ गया।"
साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे इस दीपावली पर स्थानीय उत्पादों, दुकानों और व्यवसायों को प्रोत्साहन दें ताकि हर घर की दिवाली मनती रहे।
पर्व के अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने भी जनपदवासियों से शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ दीपावली मनाने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments