समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन बीआरसी भांवलखेड़ा पर किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के उपक्रम ‘भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (ALIMCO), कानपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर में ALIMCO की विशेषज्ञ टीम द्वारा कुल 290 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 260 बच्चों को उपकरण वितरण हेतु चिन्हित किया गया। इन बच्चों को आगामी निर्धारित तिथियों पर निःशुल्क उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
वितरित किए जाने वाले उपकरणों में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट केन, ब्रेल किट, रोलेटर, सीपी चेयर एवं हियरिंग एड जैसे आवश्यक सहायक यंत्र शामिल हैं, जो बच्चों के जीवन को अधिक सुगम बनाने में सहायक होंगे।
यह मापन एवं पंजीकरण शिविर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती दिव्या गुप्ता के कुशल निर्देशन में समग्र शिक्षा के अंतर्गत समेकित शिक्षा यूनिट द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा एवं जनपद के स्पेशल टीचर्स ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments