लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मलिन बस्तियों के समग्र विकास और पब्लिक प्लेसेज पर नागरिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन बस्तियों में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, सड़क कनेक्टिविटी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि मलिन बस्तियों के विकास की जिम्मेदारी ठेकेदारों को न दी जाए, बल्कि नगर निकाय स्वयं इसकी देखरेख करें और समय-समय पर उसका निरीक्षण करें। इसके अलावा, मलिन बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाए, जिनमें नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित हो।
योगी जी ने कहा कि नगर निकायों से जुड़े नए गांवों में भी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि लापरवाही की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments