लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 24 घंटे नि:शुल्क उपलब्ध यह सेवा मौके पर पहुँचकर प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीजों को सुरक्षित अस्पताल तक पहुँचाती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों द्वारा रेफर किए गए मरीजों को बड़े अस्पतालों तक ले जाना भी इसकी अहम जिम्मेदारी है।
बुधवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल की 108 एंबुलेंस (वाहन संख्या UP 32 EG 4950) को एक चोटिल मरीज के लिए आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पायलट पुष्पेंद्र और ईएमटी अनीश तुरंत मौके पर पहुँचे। वहां मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए ईएमटी अनीश ने बीपी, पल्स आदि की जाँच की और तत्काल विभागीय डॉक्टरों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी साझा की।
डॉ. सुरेंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ईएमटी अनीश ने आवश्यक इंजेक्शन सहित प्राथमिक उपचार प्रदान किया। उपचार के बाद मरीज को सुरक्षित रूप से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ समय पर पहुँचाने से उसकी जान बच गई।
मरीज के परिजन ने 108 एंबुलेंस सेवा और टीम के त्वरित सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर मदद न मिलती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस द्वारा किया जाता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments