स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में आयोजित मुमुक्षु क्रिकेट लीग के चौथे दिन खेल का रोमांच चरम पर रहा। आज का मुकाबला कॉलेज की दो प्रमुख टीमों—साइंस-11 और यूथ-11—के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
यूथ-11 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 15.4 ओवर में संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 156 रन का स्कोर बनाया और ऑलआउट हो गई।
साइंस-11 टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन यूथ-11 के गेंदबाजों ने शानदार नियंत्रण रखा। साइंस-11 टीम निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सकी। इस तरह मुकाबला यूथ-11 के नाम रहा।
मुकाबले में 26 गेंदों पर 57 रन की तेजतर्रार पारी खेलने और गेंदबाजी में 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट झटकने वाले वरुण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
डॉ. आलोक कुमार सिंह ने मैच के दौरान कमेंटेटर की भूमिका निभाई और दर्शकों को खेल से जोड़कर रखा।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ. जयशंकर ओझा, प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. प्रांजल शाही सहित कई शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments