23 नवंबर 2025 | शाहजहाँपुर
आज जनपद शाहजहाँपुर में “पुलिस झण्डा दिवस” बड़े ही गरिमामय एवं सम्मानपूर्ण तरीके से मनाया गया। जिले के सभी थानों में पुलिस ध्वज फहराने का समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी अनुशासन के साथ सलामी दी।
थाना जलालाबाद में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने ध्वजारोहण किया, वहीं थाना तिलहर में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा पुलिस ध्वज फहराया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों ने विधिवत ध्वज फहराकर पुलिस बल की एकता, सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा-संकल्प की पुनः पुष्टि की।
कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी पर पुलिस ध्वज का प्रतीक भी धारण किया, जो साहस, सेवा एवं समर्पण का प्रतिक माना जाता है।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस ध्वज अनुशासन, शौर्य और जनता की सुरक्षा के लिए अडिग संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने यह भी दोहराया कि पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा हेतु सतत रूप से समर्पित है।
समारोह के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नई ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निभाने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments