ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर, 26 जुलाई। कोतवाली नगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को याकूब पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी मोहल्ला गदुरहवा उत्तरी, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर द्वारा मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 182/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में इरफान पुत्र गोलू तथा अरशद पुत्र जावेद उर्फ नान्हू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को संतोषी माता तिराहा के बाईं ओर रेलवे पटरी के किनारे सिया कर्बला के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट: गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप पुलिस के अनुसार हैं। मामले में अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments