जनपद शाहजहांपुर की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने आज राजकीय बाल सुधार गृह पहुँचकर बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उनका उत्साह बढ़ाया। संस्था की ओर से बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर, ट्रैक सूट और फलों का वितरण किया गया।
संस्था की डायरेक्टर तराना जमाल और शालू यादव ने बताया कि संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का जन्मदिन पूरे सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी क्रम में आज बाल गृह में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं स्वेटर और ट्रैक सूट की व्यवस्था फरहत अंजुम एवं शहजाद उल हक द्वारा की गई।
राजकीय बाल गृह के अधीक्षक राम विनय ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता और उपाध्यक्ष शिवम वर्मा ने बताया कि जल्द ही संस्था द्वारा सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर यातायात जागरूकता को लेकर एक बड़े कैंप का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक शाहनवाज खाँ एडवोकेट, अनिल गुप्ता प्रधान, तथा पदाधिकारी स्तुती गुप्ता, नुजहत अंजुम, नाजिम, ममता यादव, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, राम जी गुप्ता, शबाब, सुधीर सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments