Breaking News

सकरन ब्लॉक में समाज कल्याण योजनाओं के लिए लगा विशेष कैंप, कई आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण

 

ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सीतापुर, 26 जुलाई। विकास खंड सकरन के ब्लॉक सभागार में रविवार को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न समाज कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आवेदन एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ।

शिविर में दिव्यांग पेंशन को छोड़कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। विधवा पेंशन के 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 5 मामलों को जांच के लिए भेजा गया। शादी अनुदान योजना के 2 आवेदन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का 1 आवेदन तथा कन्या सुमंगला योजना के 4 नए आवेदन प्राप्त हुए।

इसी प्रकार वृद्धावस्था पेंशन के 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का तत्काल निस्तारण किया गया तथा 7 मामलों में जांच के उपरांत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

शिविर में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) विवेक कुमार, जिला महिला कल्याण विभाग के वरिष्ठ लेखाकार, पत्रवाहक रामकुमार, कर्मचारी ओम प्रकाश सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और आवेदन किए।

नोट: यह समाचार समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments