शाहजहांपुर, 26 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसवर्धन योजना के तहत लाभार्थियों के चयन की कार्यवाही कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ई-लाटरी प्रणाली के माध्यम से सम्पन्न हुई। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी के साथ की गई।
योजना में कुल 16 महिला एवं 19 पुरुष आवेदक पात्र पाए गए थे, जिनमें से 14 महिला और 14 पुरुष का अंतिम चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया। चयन की कार्यवाही आवेदकों की उपस्थिति में ही पूरी की गई।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुख्यालय द्वारा चयन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹2,00,000 की धनराशि प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग किसान स्वदेशी नस्ल की गाय खरीदने एवं पालन-पोषण में करेंगे।
ई-लाटरी के दौरान समिति में उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सहित जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी, सामान्य प्रबंधक दुग्ध संघ, शाहजहांपुर एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments