शाहजहाँपुर, 12 दिसम्बर 2025।
थाना कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मोहल्ला हुणडालखेल निवासी शिवम पुत्र पंकज कुमार अवस्थी (उम्र 34 वर्ष) को उसके ही घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 241/2006, धारा 302/506 भादवि में गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस टीम ने नियमानुसार सभी विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम—
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments