12 दिसंबर, शाहजहाँपुर।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी तिलहर सहित थाना रामचन्द्र मिशन व थाना कोतवाली पुलिस की टीमें मौजूद रहीं।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाना रहा।
पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति पर जोर दिया।
गश्त के दौरान अधिकारियों को दिए गए निर्देश—
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही नागरिकों को सलाह दी कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments