पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आज पुलिस लाइन सभागार में साइबर हेल्पडेस्क प्रभारियों की समीक्षा एवं मार्गदर्शन गोष्ठी पुलिस अधीक्षक (नगर) की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
गोष्ठी में साइबर अपराध की रोकथाम, साइबर शिकायतों का निस्तारण, NCRP पोर्टल पर लंबित प्रकरण, साइबर गोल्डन आवर की प्रभावशीलता, तथा थाना स्तर पर साइबर हेल्पडेस्क के संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। जनपद साइबर थाना/सेल के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक (नगर) ने कहा कि “साइबर अपराध आधुनिक चुनौती है, और इसे रोकने के लिए पुलिस व जनता दोनों को जागरूक होना आवश्यक है। समयबद्ध, तकनीकी और संवेदनशील कार्यवाही ही साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण का मार्ग है।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments