दिनांक : 02.12.2025
स्थान : थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर
थाना कटरा क्षेत्रांतर्गत आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना कटरा पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता बढ़ाने, सक्रिय उपस्थिति रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें पुलिस का सहयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments