स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहांपुर, 08 दिसंबर 2025।
उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, शाहजहांपुर ने शीत ऋतु में बढ़ते कोहरे को देखते हुए जनपद के सभी व्यवसायिक वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) ने बताया कि दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु AIS-090 और AIS-089 मानक के रिफ्लेक्टिव टेप एवं स्थिर मार्किंग टेप का वाहन पर लगाया जाना अनिवार्य है।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों पर निर्धारित मानक के अनुरूप रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने के उपरांत ही संचालन करें। ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जनहित में जारी इस विज्ञप्ति को जिला सूचना अधिकारी, शाहजहांपुर के माध्यम से सभी समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने हेतु प्रेषित किया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments