शाहजहाँपुर, 11 जनवरी 2026।
समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संचालित आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) जनपद शाहजहाँपुर में निरंतर प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत जनपद में अब तक 1,19,482 लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार का लाभ प्रदान किया जा चुका है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में भर्ती होने पर प्रति परिवार प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। योजना के अंतर्गत कुल 1949 प्रकार के मेडिकल पैकेज शामिल हैं, जिनमें हृदय रोग, किडनी रोग, कैंसर, घुटना प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद, सामान्य सर्जरी सहित अनेक गंभीर एवं जटिल बीमारियों का इलाज शामिल है।
जनपद शाहजहाँपुर में आयुष्मान योजना के अंतर्गत—
इसके अतिरिक्त जनपद में कुल 90 निजी चिकित्सालय हैं, जिनमें से 22 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना से आच्छादित हैं। वहीं 04 निजी चिकित्सालयों के आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा निरंतर निजी अस्पतालों के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें आयुष्मान योजना से जुड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लाभार्थियों को अधिक विकल्प और बेहतर सेवाएं मिल सकें।
प्रधानमंत्री द्वारा 29 अक्टूबर 2024 को शुभारंभ की गई आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को विशेष रूप से जोड़ा गया है। जनपद शाहजहाँपुर में अब तक 25,476 वृद्धजनों के वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे उन्हें भी निःशुल्क इलाज का लाभ मिल रहा है।
आयुष्मान योजना के लाभार्थी शर्माजीत एवं श्रवण कुमार ने बताया कि उन्हें कूल्हे की गंभीर समस्या थी, जिसका सफल ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कराया गया। इलाज का पूरा खर्च योजना के अंतर्गत वहन किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिली।
आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से जनपद के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। इस योजना ने न केवल इलाज को आसान बनाया है, बल्कि आर्थिक संकट के समय गरीब परिवारों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है।
निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं से जनपद के हजारों परिवारों के चेहरों पर आज मुस्कान दिखाई दे रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments