शाहजहाँपुर।
जनपद के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि आज दिनांक 21 जनवरी 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित है। निर्धारित समय के बाद पोर्टल पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।
उप कृषि निदेशक पुरूषोत्तम कुमार मिश्र ने बताया कि वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र तथा फसल अवशेष प्रबंधन (इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू) योजनाओं के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर, फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्र एवं अन्य कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान दिया जा रहा है।
कृषक https://agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर जाकर शासनादेश संख्या 48/2025/119/2025-559/2025 दिनांक 02.06.2025 के अनुसार अपनी पात्रता के अनुरूप आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान कॉर्नर में जाकर “यंत्र बुकिंग प्रारंभ” विकल्प चुनते हुए योजना का चयन, उपलब्धता की जांच तथा रिपोर्ट टाइप में जिला अथवा ब्लॉक का चयन कर कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं।
कृषि विभाग ने पात्र किसानों से अपील की है कि वे अंतिम समय की प्रतीक्षा न करें और समय रहते ऑनलाइन बुकिंग कर अनुदान योजना का लाभ सुनिश्चित करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments