Breaking News

वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने बढ़ाया मनोबल


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 30 जनवरी।

आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को  पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में विभिन्न शाखाओं एवं इकाइयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कार्यकुशलता के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारीगण

  • प्रतिसार निरीक्षक — श्री संतोष कुमार सिंह
  • गैंगस्टर सेल प्रभारी — निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह
  • प्रभारी परिवहन शाखा — श्री सुरेश चन्द्र मिश्रा
  • प्रभारी महिला सहायता केन्द्र/परिवार परामर्श केन्द्र — म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव
  • गैस कार्यालय — उ0नि0 स0पु0 गामा अहमद
  • पेशी कलां — मुख्य आरक्षी राजकुमार
  • पेशी कलां — मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार
  • पेशी कलां — मुख्य आरक्षी सुशील कुमार
  • पेशी पुलिस अधीक्षक नगर — मुख्य आरक्षी संजीव कुमार
  • स्टोर मोहर्रिर — मुख्य आरक्षी विद्यराम
  • थाना कांट (सुपर-20) — मुख्य आरक्षी राजकुमार
  • परेड मेजर (आरटीसी) — मुख्य आरक्षी ताहिर हुसैन
  • पीटीआई आरटीसी — मुख्य आरक्षी नजरे
  • परिवहन शाखा — मुख्य आरक्षी समोद कुमार
  • थाना कांट (सुपर-20) — आरक्षी देवेन्द्र कुमार
  • आईजीआरएस सेल — आरक्षी उमंग कुमार
  • पेशी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण — महिला कां0 आरती सिरोही
  • साइबर सेल — आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार
  • स्टोर कार्यालय — आरक्षी उपेन्द्र शुक्ला
  • प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय/ड्रोन सेल — आरक्षी नवनीत कुमार

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक  ने सम्मानित कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, लगन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, जिनसे संगठन की कार्यक्षमता तथा जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य पुलिसकर्मियों को भी ईमानदारी, अनुशासन एवं प्रोफेशनल दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया।

“शाहजहाँपुर पुलिस – जनता की सुरक्षा, शांति एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध”



Post a Comment

0 Comments