कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 01 फरवरी 2026।
जनपद में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 31 जनवरी 2026 की शाम थाना कटरा पुलिस क्षेत्र में गश्त व अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुलासनगला पुल रेलवे लाइन के पास फकीरे के यूकेलिप्टस के बाग से अभियुक्त नन्हेलाल पुत्र सेवाराम (35 वर्ष) व गुरमीत पुत्र सेवाराम (32 वर्ष), निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना कटरा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची शराब, स्टील का ड्रम, भट्ठी, चूल्हा, एल्युमिनियम की पतीली तथा लगभग 50 लीटर लहन बरामद किया। मौके पर ही 50 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया तथा शराब बनाने की भट्ठी को भी ध्वस्त किया गया। इस संबंध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने शराब बनाकर जीवन यापन करने की बात स्वीकार की तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि न करने का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कटरा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के विरुद्ध चल रहे अभियान में एक अहम सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Previous Post Next Post