लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट प्रस्तुत होने से पूर्व लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आहूत कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी बजट की प्राथमिकताओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य समावेशी विकास के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बैठक में मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों और तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments