Breaking News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और समरस समाज की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments