शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में जनपद में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत बुधवार को महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बच्चों से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करते हुए घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क तथा राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग—की जानकारी देकर महिलाओं को सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला एवं चौपाल लगाकर छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने का क्रम निरंतर जारी है।
लखनऊ
0 Comments