Breaking News

परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को पढ़ाया गया समाचार पत्र, भाषाई ज्ञान पर दिया गया विशेष बल


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद शाहजहाँपुर के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को दैनिक समाचार पत्र पढ़ाकर भाषाई ज्ञान एवं समसामयिक जानकारी से अवगत कराया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहजहाँपुर द्वारा जनपद के समस्त खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में छात्रों को विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित समाचारों से परिचित कराया जाए तथा प्रमुख खबरों के माध्यम से उनकी समझ और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित किया जाए।


इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय हाशिमपुर खेड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुवायां, प्राथमिक विद्यालय मठिया, प्राथमिक विद्यालय कुटुआपुर, प्राथमिक विद्यालय सौंफरी, प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर सहित जनपद के अन्य परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ाया गया।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा ज्ञान को सुदृढ़ करना, पठन-पाठन के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जागरूक करना है। विद्यालयों में आयोजित इस गतिविधि को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सराहनीय बताया गया।

Post a Comment

0 Comments