शाहजहांपुर, स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव – मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 फरवरी से चलाया गया स्मार्ट मीटर पखवाड़ा 23 फरवरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं प्रदान की गईं।
अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन 25 उपखंडों में सहायता केंद्र स्थापित किए गए, जहां लखनऊ में 4700, बरेली में 3200, शाहजहांपुर में 2357, पीलीभीत में 1132 और बदायूं में 2700 से अधिक उपभोक्ताओं ने सहायता प्राप्त की। अभियान के दौरान घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, रिचार्ज प्रक्रिया और बिलिंग प्रणाली की जानकारी दी गई।
उपभोक्ताओं के मोबाइल में UPPCL Smart ऐप इंस्टॉल कर उन्हें रियल टाइम बिजली खपत मॉनिटरिंग और ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा भी प्रदान की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान स्मार्ट मीटर के फायदे विस्तार से समझाए गए, जिससे उपभोक्ताओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।
स्मार्ट मीटर के प्रमुख लाभ:
UPPCL Smart ऐप की 5 बड़ी विशेषताएँ:
पंजीकरण प्रक्रिया:
अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने बताया कि कुछ लोगों ने भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन जागरूकता अभियान के बाद उपभोक्ताओं ने स्वयं स्मार्ट मीटर लगवाना शुरू कर दिया।
UPPCL ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर लगवाकर डिजिटल व्यवस्था का लाभ उठाएं। उत्तर प्रदेश में अब तक 83 लाख 92 हजार स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं और कुल लक्ष्य 3 करोड़ 9 लाख 78 हजार मीटर का है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments