लखनऊ, ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर – राजधानी लखनऊ के काकोरी कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मोहान रोड स्थित शिवरी चौराहे के पास एक सूने मकान में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई।
घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र अंतर्गत मोहान रोड निवासी विनोद गुप्ता अपने परिवार के साथ इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने टूटे ताले को देखा और घटना की जानकारी हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में लगातार चोरियों की बढ़ती घटनाओं से वे नाराज़ हैं। उनका कहना है कि पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं है, जिससे चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। अब यह देखना बाकी है कि पुलिस इस घटना का खुलासा कब तक कर पाएगी और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी या नहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments