प्रतिभूति बाजार पर सेमिनार का आयोजन

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर: 18 फरवरी, 2026।

एस०एस० कॉलेज, शाहजहाँपुर के वाणिज्य विभाग में कल, 18 फरवरी, 2026 को “प्रतिभूति बाजार में विनियोग: जागरूकता और सुरक्षा” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

इस सेमिनार का आयोजन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की मैनेजर श्रुति शर्मा प्रतिभागियों को जागरूक करेंगी।

इसके अतिरिक्त, स्थानीय शिक्षक भी सेमिनार में प्रतिभूति बाजार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं और निवेश सुरक्षा के उपायों पर अपने विचार साझा करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम निवेशकों में वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित निवेश की समझ बढ़ाना है।

Previous Post Next Post