स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक: 25 मार्च, 2026
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक सीएचओ प्रतिदिन कम से कम 10 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें।
यदि किसी दिन 10 से कम कार्ड बनाए जाते हैं तो संबंधित सीएचओ का उस दिन का मानदेय काटा जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सीएचओ द्वारा लक्ष्य पूरा न करने पर संबंधित एमओआईसी का भी उस दिन का वेतन काटा जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण, कुपोषण की जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालयों में मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, व्हीलचेयर एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
साथ ही “आभा आईडी” एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments