Breaking News

: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना मिर्जापुर में जनजागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

दिनांक – 25.03.2026

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना मिर्जापुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर प्रभावशाली जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन” के उद्देश्य को साकार करते हुए क्षेत्र की जागरूक एवं समाजसेवी महिलाओं को थाना परिसर में आमंत्रित कर संवाद किया गया।
उन्हें मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महत्व एवं समाज में महिलाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों
1090, 112, 1098, 181, 102, 108, 1070, 1930 एवं 1076—के बारे में जानकारी देते हुए उनके सही उपयोग के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं सहभागिता की भावना बढ़ी।

इसके साथ ही दामिनी टीम एवं महिला सुरक्षा केन्द्र टीम द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


मिशन शक्ति टीम – थाना मिर्जापुर:

  • थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला
  • वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज
  • महिला उप निरीक्षक अंजली रानी
  • कांस्टेबल अंकित कुमार
  • महिला कांस्टेबल भावना


Post a Comment

0 Comments