स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक: 25.03.2026
मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें सुरक्षा व सहायता का भरोसा दिलाया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया और वहां आश्रय ले रही महिलाओं से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुरक्षा संबंधी पहलुओं की जानकारी ली गई।
महिलाओं को हर संभव सहायता एवं संरक्षण प्रदान करने का आश्वासन दिया गया, जिससे उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत किया जा सके।
इस दौरान मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पम्पलेट वितरित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सेवाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पीड़िता के साथ संवेदनशीलता एवं सहानुभूति के साथ व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बेहतर संचालन और रख-रखाव के निर्देश भी दिए गए, ताकि पीड़ित महिलाओं को हर संभव सहायता मिल सके।
इस पहल के माध्यम से “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन” के उद्देश्यों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया।
0 Comments