स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 22 मार्च।
जनपद शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा विवेचकों का अर्दली रूम (ओआर) लिया गया, जिसमें लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विवेचनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी सदर ने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया विधिसम्मत एवं पारदर्शी ढंग से की जाए, जिससे पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके।
उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अर्दली रूम के दौरान प्रभारी निरीक्षक कांट सहित थाना कांट के समस्त विवेचक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments