Breaking News

लखनऊ के पारा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

Lucknow। राजधानी लखनऊ के Para थाना क्षेत्र की हंसखेड़ा चौकी अंतर्गत सदरौना काशीराम कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदरौना काशीराम कॉलोनी स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने का प्राथमिक कारण घर में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से आसपास के घरों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के दृष्टिगत इलाके की बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं, ताकि दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य करने में किसी प्रकार की बाधा न हो।

Post a Comment

0 Comments